Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डाक मतपत्रों की स्कैनिंग करने वाले कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

डाक मतपत्रों की स्कैनिंग करने वाले कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ मतगणना कार्मिकों का मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशानुसार इलेक्ट्रोनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ईटीपीबीएमएस) से प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की स्कैनिंग करने वाले कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर संजय कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्मिकों को पोस्टल को स्कैन करने एवं उनमें कैसे वैलिड एवं इनवैलिड पोस्टल का पता लगाया जाए, इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सैद्धांतिक प्रशिक्षण के बाद सभी कार्मिकों को कंप्यूटर पर व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। मंगलवार के प्रशिक्षण में 50 मतगणना सुपरवाइजर एवं मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी डाक मतपत्र प्रशांत कुमार, नोडल आईटी संजीव सहारन, सहायक नोडल आईटी पवन सिंह खडाई, सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएफओ का सात जिलों में निधि आपके द्वार कार्यक्रम
Next: पुत्र से नाराज पिता ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.