Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पति से झगड़े के बाद महिला ने अपनी बच्ची का गला दबाकर की हत्या, शव के साथ 4 किमी तक घूमती रही कातिल मां
  • राष्ट्रीय

पति से झगड़े के बाद महिला ने अपनी बच्ची का गला दबाकर की हत्या, शव के साथ 4 किमी तक घूमती रही कातिल मां

AltnewsUttarakhand 23/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई (आरएनएस)।  नागपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति से झगड़े के बाद इतना गुस्सा हो गई कि उसने अपनी तीन साल की मासूम बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद महिला बेटी के शव के साथ करीब 4 किलोमीटर तक सडक़ पर घूमती रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला 23 वर्षीय ट्विंकल राउत और उनके पति 24 वर्षीय राम लक्ष्मण राउत रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर चले गए थे। एक अधिकारी ने कहा, वे एक कागज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी क्षेत्र में हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे। पुलिस ने कहा कि उनके रिश्ते में आपसी अविश्वास के कारण अक्सर झगड़े होते थे। दंपति में फिर से झगड़ा हुआ। तीखी नोकझोंक के बीच उनकी बेटी रोने लगी। गुस्से में आकर महिला बेटी को घर से बाहर ले गई और उसने कथित तौर पर एक पेड़ के नीचे बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह शव के साथ करीब चार किलोमीटर तक सडक़ पर चलती रही। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे उसने एक पुलिस गश्ती वाहन को देखा और सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लुधियाना में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में एफसीआई के मैनेजर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Next: कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं – पीएम मोदी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.