Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र के ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 की मौत; 25 लोग झुलसे
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 की मौत; 25 लोग झुलसे

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई(आरएनएस)। मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। अधिकारियों के मुताबिक एमआईसीडी फेज 2 स्थित केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से आग लगी है।
एक समाचार चैनल  ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि अभी तक करीब 30 लोगों को फैक्ट्री से रेस्क्यू किया जा चुका है।  फैक्ट्री से आग की लपटें और धुंए का गुब्बार निकलते हुए देखा जा सकता है। समाचार एजेंसी के मुताबिक मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि आग बुझाने में चार घंटे से अधिक का समय लग सकता है।
विस्फोट में कई वाहन और घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की बिल्डिंग्स की खिड़कियां टूट गईं। इसके अलावा केमिकल फैक्ट्री की आग एक कार शोरूम समेत दो अन्य इमारतों तक फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:40 बजे एक इमरजेंसी कॉल आई थी, जिसमें आग लगने की सूचना मिली थी। फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के फेज-दो में स्थित ‘एम्बर केमिकल कंपनी’ के बॉयलर में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरारें आ गईं। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कानून की इतनी भी समझ नहीं, आईपीसी 302 को 306 में कैसे बदला? भड़कीं जज ने आईओ को ही सुना दी सजा
Next: बांग्लादेशी सांसद के कत्ल में महिला भी शामिल, मारकर टुकड़े-टुकड़े कर डाले; राज उगल रहे हत्यारे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.