Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बांग्लादेशी सांसद के कत्ल में महिला भी शामिल, मारकर टुकड़े-टुकड़े कर डाले; राज उगल रहे हत्यारे
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेशी सांसद के कत्ल में महिला भी शामिल, मारकर टुकड़े-टुकड़े कर डाले; राज उगल रहे हत्यारे

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली(आरएनएस)। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या पर एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार ने एजेंसियों के हवाले से बताया है कि इस हत्या को अनवारुल के ही दोस्त रहे अख्तरुज्जमां ने अंजाम दिया था। एजेंसियों के अनुसार अख्तरुज्जमां का घर का नाम शाहीन है, जिसका सांसद के साथ सोने का अवैध कारोबार चलता था। दोनों ही कोलकाता से इस अवैध धंधे को ऑपरेट करते थे। हालांकि अभी यह आशंका ही है कि सोने की तस्करी से जुड़े धंधे के चलते मर्डर हुआ है। इस पर अभी बांग्लादेश या भारत की एजेंसियों ने औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
खबर है कि अख्तरुज्जमां ने ही अमानुल्लाह नाम के एक शख्स को सुपारी दी थी और फिर उसने अन्य लोगों को इस काम में लगाया था। हत्यारों ने सांसद को मारने के लिए काफी पहले से कोलकाता में एक फ्लैट भी किराये पर ले रखा था। कत्ल की तैयारी के लिए अख्तरुज्जमां खुद 30 अप्रैल को कोलकाता गया था। उसके साथ अमानुल्लाह भी था। इस मामले में पुलिस ने अब अमानुल्लाह, मुस्तफिजुर और फैसल को अरेस्ट कर लिया है। इन लोगों ने पूछताछ में बांग्लादेश पुलिस को बचाया है कि उन्होंने किराये के फ्लैट में ही ले जाकर सांसद का कत्ल किया था।

बांग्लादेशी सांसद का कोलकाता में क्यों हुआ कत्ल, वजह आई सामने
इसके बाद उनके शव के टुकड़े कर डाले। उन्हें सूटकेस में भर दिया और फिर एक भारतीय शख्स को वे सूटकेस सौंप दिए ताकि उन्हें ठिकाने लगाया जा सके। अमानुल्लाह ने बताया कि वह यह भी नहीं बता सकता कि सांसद का शव कहां फेंका गया। इसकी वजह यह है कि वे सूटकेस अलग-अलग लोगों के हाथों में दिए गए। ऐसे में साफ नहीं है कि उनको कहां ठिकाने लगाया गया। सांसद का कत्ल 13 मई को किया गया था और उसके बाद हत्या में शामिल अमानुल्लाह 15 मई को ढाका लौट गया। 17 मई को सीधे तौर पर कत्ल में मुस्तफिजुर और 18 को फैसल पहुंचा। अमानुल्लाह ने सांसद की हत्या के लिए 5 करोड़ टका में सौदा किया था।

काठमांडू भाग गया हत्या का मास्टरमाइंड अख्तरुज्जमां
खुफिया एजेंसियों का कहना है कि इस हत्या का साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां फिलहाल काठमांडू में है। वह कोलकाता से दिल्ली आया था और फिर नेपाल चला गया। सांसद अनवारुल अजीम के कोलकाता स्थित दोस्त गोपाल बिस्वास ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि मुहम्मद अख्तरुज्जमां ने ही कत्ल कराया है। अख्तरुज्जमां भी प्रभावशाली परिवार से है और उसका भाई मेयर रहा है। अख्तरुज्जमां ने कोलकाता का वह फ्लैट एक लाख रुपये महीने के किराये पर लिया था। गोपाल ने कहा कि अख्तरुज्जमां अमेरिकी पासपोर्ट लेकर आया था और कोलकाता में 7 बांग्लादेशियों की मदद से कत्ल कराकर भाग गया।

हत्या में महिला के भी शामिल होने की आशंका, सीसीटीवी में दिखी
फ्लैट के बाहर का सीसीटीवी भी सामने आ गया है। इसमें दिखता है कि सांसद अनवारुल अजीम के साथ दो पुरुष और एक महिला अंदर जाते हैं। फिर फ्लैट से निकलते हुए वह महिला दिखती है। दो लोग भी नजर आते हैं, लेकिन सांसद नहीं दिखते। कोलकाता पुलिस के अनुसार सांसद के शव को एक टैक्सी ड्राइवर की मदद से ठिकाने लगाया गया था। अब वह टैक्सी चालक भी पुलिस की हिरासत में है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 की मौत; 25 लोग झुलसे
Next: गंगा घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.