Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुणे केस में ड्राइवर को फंसाने की हो रही कोशिश, पुलिस का बड़ा दावा
  • राष्ट्रीय

पुणे केस में ड्राइवर को फंसाने की हो रही कोशिश, पुलिस का बड़ा दावा

AltnewsUttarakhand 24/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पुणे(आरएनएस)। पुणे सड़क हादसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में ड्राइवर को फंसाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पहले ही कोर्ट को ड्राइवर के बयान के आधार पर बता चुकी है कि घटना की रात को आरोपी नाबालिग ही वाहन चला रहा था। रविवार को कल्याणीनगर में हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि यह देखा जाना है कि ड्राइवर पर कौन दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि शुरुआत में ड्राइवर ने कहा था कि वह गाड़ी चला रहा था। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि किसके दबाव में ड्राइवर ने वो बयान दिया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं।’
खास बात है कि पुलिस आयुक्त ने इस बात का खंडन कर दिया था कि कार ड्राइवर चला रहा था। कुमार का कहना है कि उनके पास वीडियो फुटेज है, जो साबित करती है कि लग्जरी कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हाल ही में उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपी नाबालिग की ब्लड रिपोर्ट में शराब की मात्रा मापने वाली जांच की रिपोर्ट जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा थी कि वे मजबूत केस तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को कुमार ने कहा, ‘हमारे पास पब में उसके शराब पीने की सीसीटीवी फुटेज है। यह कहना कि हमारा केस सिर्फ ब्लड रिपोर्ट पर निर्भर नहीं है, इसका मतलब है कि हमारे पास अन्य सबूत भी हैं। वह (नाबालिग आरोपी) अपने पूरे होश में था। ऐसा नहीं था कि वे इतने नशे में थे कि वे कुछ भी समझ नहीं सकते थे। उन्हें पूरी जानकारी थी कि उनकी हरकतों से धारा 304 कैब जैसी घटना हो सकती थी।’

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला शौचालय की मांग को दिया ज्ञापन
Next: चारधाम यात्रा में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.