Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कम सीटों वाले राज्‍यों पर खामोश रहे मोदी
  • राष्ट्रीय

कम सीटों वाले राज्‍यों पर खामोश रहे मोदी

AltnewsUttarakhand 04/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्‍ली (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव में ज‍िस राज्‍य ने बीजेपी का खेल बिगाड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में उस पर खामोश रहे।  दिल्‍ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश के उन सभी राज्‍यों का जिक्र किया, जहां बीजेपी को जबरदस्‍त सफलता मिली है, लेकिन यूपी, हर‍ियाणा, महाराष्‍ट्र और राजस्‍थान पर वो कुछ नहीं बोले।  उन्‍होंने कहा, इस जनादेश के कई पहलू हैं।  1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।  मध्‍य प्रदेश, गुजरात, दिल्‍ली, ह‍िमाचल और उत्‍तराखंड में बीजेपी सारी सीटें जीतने में सफल रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता पर खुशी जताई।  उन्‍होंने कहा, राज्‍यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए, वहां पर एनडीए को भव्‍य विजय मिली है।  चाहे वो अरुणाचल प्रदेश हो, आंध्र प्रदेश हो, ओड‍िशा हो या फ‍िर स‍िक्‍क‍िम।  और इन चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है।  आंकडे तो नहीं बता सकता, लेकिन शायद कई जगह उनकी जमानत तक नहीं बची।  ये पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्‍नाथ की धरती पर बीजेपी का मुख्‍यमंत्री होगा।  बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है।  हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने इस दिन के ल‍िए बहुत बल‍िदान दिया है।  आज उनको याद करने का दिन है।  तेलंगाना में हमारी संख्‍या दोगुनी हो गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी 9 जून को ले सकते हैं तीसरी बार शपथ, राष्ट्रपति भवन में तेज हैं तैयारियां
Next: भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.