Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, सौंपा इस्तीफा
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, सौंपा इस्तीफा

AltnewsUttarakhand 05/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली(आरएनएस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलगी बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन से पहले अपने मंत्रिपरिषद के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना भी इस्तीफा सौंप दिया है। इससे 2014 से 2019 तक चलने वाली 17वीं लोकसभा को भंग करने का रास्ता साफ हो जाएगा। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की गई, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का गठन और पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होने की संभावना है। जेडीयू और टीडीपी, दोनों एनडीए सरकार का समर्थन कर सकते हैं। दोनों दलों द्वारा आज बाद में होने वाली गठबंधन की बैठक के दौरान भाजपा को समर्थन के औपचारिक पत्र सौंपे जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक 7 जून को राष्ट्रीय राजधानी में होगी। सूत्रों के अनुसार, एनडीए द्वारा सरकार गठन पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा क्षेत्रों में से 542 के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं।
इस बार बीजेपी की जीत की संख्या 2019 की 303 सीटों और 2014 में जीती गई 282 सीटों से काफी कम है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 2019 में 52 और 2014 में 44 सीटों की तुलना में 99 सीटें जीतकर मजबूत बढ़ोतरी की है। इंडिया ब्लॉक ने कड़ी टक्कर देते हुए और एग्जिट पोल की सभी भविष्यवाणियों को झुठलाते हुए 230 का आंकड़ा पार कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है, लेकिन भाजपा को अपने गठबंधन में अन्य दलों – जेडी (यू) प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के समर्थन पर निर्भर रहना होगा। 2024 के लोकसभा चुनावों में डाले गए मतों की गिनती के बाद भाजपा 272 बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार, उसने अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं किया। इस बीच, विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक भी आज बैठक करेगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन नेताओं को अपने घर पर बैठक के लिए बुलाया है। लोकसभा चुनावों में अनुकूल परिणाम देखने के बाद, इंडिया ब्लॉक के नेता अपने अगले कदम की रणनीति बनाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम टूर पैकेज के नाम पर मध्यप्रदेश के यात्री से ठगी
Next: प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य को मिला आहरण वितरण अधिकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.