Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आतिशी ने जल संकट पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के साथ आपात बैठक का समय मांगा
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

आतिशी ने जल संकट पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के साथ आपात बैठक का समय मांगा

AltnewsUttarakhand 09/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नयी दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि उन्होंने हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में मुनक नहर के जरिए अपर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ एक आपात बैठक का समय मांगा है. मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली को इस नहर से 1,050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन यह घटकर केवल 840 क्यूसेक रह गया है.
उन्होंने कहा, दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल से आपात बैठक के लिए समय मांगा है ताकि हरियाणा द्वारा मुनक नहर से अपर्याप्त पानी छोड़े जाने के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सके. मंत्री ने कहा, दिल्ली को सीएलसी और डीएसबी उप-नहरों के माध्यम से मुनक नहर से 1,050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए लेकिन यह घटकर 840 क्यूसेक हो गया है.
सात जल शोधन संयंत्र इस पानी पर निर्भर हैं. अगर पानी की मात्रा आज नहीं बढ़ती है तो एक या दो दिन में पूरी दिल्ली में जल संकट और गहरा जाएगा. बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, माननीय उपराज्यपाल केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं. उनसे हस्तक्षेप करने और स्थिति को सुलझाने का अनुरोध किया जाएगा.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाकर दी श्रद्धांजलि
Next: दो नेपाली नागरिकों की हादसे में मौत, एक घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.