Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जब मंच पर मेगास्टार ब्रदर्स का हाथ थामकर पीएम मोदी ने किया जनता का अभिवादन
  • राष्ट्रीय

जब मंच पर मेगास्टार ब्रदर्स का हाथ थामकर पीएम मोदी ने किया जनता का अभिवादन

AltnewsUttarakhand 12/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विजयवाड़ा (आरएनएस)। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, दक्षिण के सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई मंत्री शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण पर रहा।
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पवन कल्याण मंच से पीछे जा रहे होते हैं, तभी पीएम मोदी उनका हाथ पकडक़र अपने साथ ले जाते हैं, फिर उनके बड़े भाई और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के पास जाते हैं।
इसके बाद पीएम मोदी मंच से चिरंजीवी और पवन कल्याण का हाथ पकडक़र लोगों का अभिवादन करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों भाईयों का गले लगाते हैं, साथ ही मेगास्टार ब्रदर्स को बधाई भी देते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं। इससे पहले मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण अपने बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी के पास गए थे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने विधानसभा में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, लोकसभा में दो सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की। इस तरह से पवन कल्याण की पार्टी की चुनाव में जीत की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा।
विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित समारोह में एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में जनसेना के तीन और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं।
इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, लोकप्रिय अभिनेता और टीडीपी विधायक एन. बालकृष्ण भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी
Next: गुलदार के हमले में बाइक सवार घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.