Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में हो सकती है पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में हो सकती है पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात हो सकती है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने दी। सुलिवन ने इटली जाते समय एयरफोर्स वन में पत्रकारों को बताया कि बाइडेन को उम्मीद है कि वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे, औपचारिक रूप से उनकी उपस्थिति की पुष्टि करना भारतीयों पर निर्भर है। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी इटली के लिए आज रवाना होंगे।
सुलिवन ने बताया कि शिखर सम्मेलन में बाइडन और मोदी की मुलाकात का अधिकांश हिस्सा अभी भी पूरी तरह अपुष्ट है, जिसकी जानकारी इटली में ही होगी। बता दें कि जो बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार भारत की सत्ता संभालने पर फोन पर बधाई दी थी। उस समय बाइडन पेरिस में थे। इटली में अगर मोदी और बाइडन की द्विपक्षीय मुलाकात होती है तो इजरायल और फिलिस्तीन समेत कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर इटली जा रहे हैं। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ओर से भारत को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 13 से 15 जून तक चलेगा।भारत को आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। अभी द्विपक्षीय बैठकों का विवरण नहीं आया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गाजियाबाद के लोनी इलाके में 3 मंजिला मकान में आग लगी, 2 बच्चों समेत 5 की मौत
Next: सरकारी भूमि पर बारातघर बनाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.