Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, अंदर से निकली कटी उंगली
  • राष्ट्रीय

महिला ने ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम, अंदर से निकली कटी उंगली

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन ऐप से आइसक्रीम मंगवाई, जिसमें कथित रूप से कटी उंगली निकली।
रिपोर्ट के मुताबिक, मलाड इलाके में रहने वाली डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ (27) ने जेप्टो ऐप से यम्मो आइसक्रीम मंगाई थी।आइसक्रीम में कटी उंगली निकलने पर उन्होंने मलाड थाने में आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कटे अंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सेराओ की बहन ऐप पर कुछ खाने का ऑर्डर दे रही थीं, तभी सेराओ ने येम्मो की बटरस्कॉच आइसक्रीम के 3 कोन भी ऑर्डर कर दिए।डिलीवरी के बाद सेराओ ने जब आइसक्रीम खाना शुरू किया तो उनको कुछ अटपटा लगा। उन्होंने कोन में देखा तो 2 सेंटीमीटर लंबी इंसान की उंगली लगी।डॉक्टर होने के नाते सेराओ को पक्का यकीन हुआ कि यह मानव अंग है। उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में जाकर सूचना दी।
मलाड पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आइसक्रीम से निकली चीज को मानव अंग ही माना जा रहा है, बाकी पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होगी।पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 272, 273 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इसकी गंभीरता को देखते हुए जहां आइसक्रीम बनाई और पैक की गई है, वहां छापा मारा जाएगा।पुलिस आइसक्रीम में मानव उंगली को बड़ी साजिश मान रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, बालिका कब्जे से छुड़ाई
Next: निजी शिक्षण संस्थान में आयकर का सर्वे जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.