Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाइक में गेहू चोरी कर रहे युवक को पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

बाइक में गेहू चोरी कर रहे युवक को पकड़ा

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   एक घर से डेढ़ कुंतल गेहूं चोरी करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। गुरुवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगत सिंह पुत्र बूढ़ सिंह निवासी किशनपुर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 11 जून को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गये थे। आरोप था कि बुधवार को एक बाइक में सवार दो युवक उसके घर में रखे 50 किलो के तीन गेहूं के कट्टे ले गये। बाइक को गांव का ही अर्जुन सिंह चला रहा था और मेजर सिंह ने पीछे बैठकर कट्टे पकड़े हुए थे। इस पर उनके एक रिश्तेदार ने मेजर सिंह को गेहूं के कट्टों और बाइक के साथ पकड़ लिया। अर्जुन सिंह राणा बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं आरोपी मेजर सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की बाइक सीज कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सास-ननद पर पति को जहर देने का आरोप
Next: आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नालों, नालियों की सफाई की गई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.