Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपनी 67वीं शाखा का शुभारंभ काशीपुर में किया। शाखा का उद्घाटन उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के अंशधारकों, खाताधारकों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बैंक की निरंतर प्रगति की कामना की।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि बैंक अपनी सेवाओं के माध्यम से पूर्व की तरह क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा। बैंक के महाप्रबंधक बी.एस. मेहता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक उत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर सहकारी बैंक है।

उन्होंने बताया कि नई शाखा में पहले ही दिन करीब 175 नए खाते खोले गए तथा 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा हुई, जो बैंक के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

उद्घाटन समारोह में बैंक की संचालक सुजाता गुलाटी, जितेंद्र सिंह रावत, रामनगर रोड शाखा प्रबंधक पंकज जोशी, उपमहाप्रबंधक अभिनव बग्गा, सहायक महाप्रबंधक मोहन सिंह मेहरा, तेजपाल सिंह, सोमेशकांत सक्सैना, गौरव जोशी, सुस्मिता सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित जोशी, विवेक बोरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक पांडे, जगदीश सिंह और यशपाल रौतेला सहित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद उस्मान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी, राज कुमार सेठी, रमन सारस्वत, सुशील कुमार, नितिन अरोड़ा, अधिवक्ता विवेक अग्रवाल और योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा
Next: जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.