Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  अंतरराज्यीय शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली पटनायक ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। शेराली ने ओपन कैटेगरी में छह अंक और वूमेन कैटेगरी में पांच अंक प्राप्त किए। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने वाले विजयी खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। देवभूमि चेस एसोसिएशन ने भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय अंतराज्यीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। ओपन कैटेगरी में देहरादून की शेराली पटनायक ने छह में से छह अंक लेकर पहला, शुभ सिंह सैनी (ऊधमसिंह नगर) ने छह में से पांच अंक लेकर दूसरा, धैर्य बोहरा (नैनीताल) और गर्वित पंत (नैनीताल) ने छह में से साढ़े चार-साढ़े चार अंक लेकर तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में शेराली पटनायक ने पांच में पांच अंक लेकर पहला, इशिका बांगा (ऊधमसिंह नगर) व समयक्ता गुप्ता (ऊधमसिंह नगर) ने पांच में से साढ़े तीन- साढ़े तीन अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अतिशु गुप्ता (हरिद्वार) ने पांच में से तीन अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। समापन समरोह के मुख्य अतिथि भरत गोयल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की ओपन कैटेगरी में शीर्ष पर रहने वाले चार खिलाड़ी 20 सितबंर से आंध्र प्रदेश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के मैच चीफ ऑर्बिटर (आईए) मृत्युजंय सिंह और ऑर्बिटर अवि सिंह की देखरेख में खेले गये। समापन समारोह में देवभूमि चेस एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सीमा सिंह, भारतीय इंटर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि आनंद, उप प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह, मोरिषी सिंह, आर्यन सिंह, पवन सिंह, रमेश लोनी आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर अल्मोड़ा में तिरंगा यात्रा और दीप प्रज्वलन होगा आयोजित
Next: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को चार साल का कठोर कारावास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.