Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सैर पर निकले एएसआई की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
  • राष्ट्रीय

सैर पर निकले एएसआई की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

AltnewsUttarakhand 03/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

करनाल (आरएनएस)। क्राइम ब्रांच कुरुक्षेत्र में तैनात करनाल के कुटेल गांव निवासी एएसआई की मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों गोलियां एएसआई के सिर में लगीं। गोली मारने के बाद बेखौफ बदमाश करनाल की तरफ भाग निकले। गंभीर हालत में एएसआई को निजी अस्पताल लाया गया जहां एएसआई ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके का मुआयना किया है।

गांव कुटेल निवासी करीब 42 वर्षीय संजीव कुमार कुरुक्षेत्र क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात थे। वह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कुटेल स्थित मकान के सामने टहल रहे थे। पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और संजीव कुमार के सिर में दो गाली मारकर करनाल की तरफ फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं बाहर निकलीं तो संजीव कुमार लहूलुहान होकर सडक़ पर गिरे थे।

परिजनों ने उन्हें करनाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया। एएसआई के पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है। अब परिवार से कमाने वाला अकेला भी छीन लिया गया। अस्पताल में एएसआई की मां व स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस वारदात स्थल और बदमाशों के आने व भागने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एएसआई संजीव कुमार के मामा के लडक़े प्रवेश कुमार ने बताया कि संजीव की किसी से रंजिश नहीं थी न ही किसी धमकी आदी के बारे में संजीव ने बताया था। अभी तक एएसआइ की हत्या के पीछे कारण का पता नहीं लग सका है। पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा
Next: फरार भाजपा नेता को संरक्षण दे रही सरकार: यशपाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.