Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

AltnewsUttarakhand 05/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सहारनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह संविधान का अपमान करते नजर आ रहा है।
वह हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ लेता नजर आ रहा है। हंसते हुए शपथ ले रहे हमजा को वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है ‘मैं कुछ-कुछ करके अक्षुण्ण रखूंगा’। मैं वचन लेता हूं और मेरा वचन ही है शासन।’ इस दौरान एक युवती वीडियो रिकॉर्ड कर रही है।
हमजा मसूद इमरान मसूद के जुड़वा भाई नोमान मसूद का बेटा है। उसके इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग उत्तर प्रदेश सरकार से एक्शन की मांग कर रहे हैं। हमजा मसूद के चाचा इमरान मसूद सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। जिले की मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से वह विधायक भी रह चुके हैं।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर पुलिस नेे जांच की बात कही। इसकी जांच एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक कर रहे हैं। एसपी सिटी का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और अगर ऐसा कोई भी मामला सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक को आजीवन कारावास
Next: कोतवाली के पीछे बदमाश ने डॉक्टर के हाथ से छीना बैग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.