Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोतवाली के पीछे बदमाश ने डॉक्टर के हाथ से छीना बैग
  • ऊधम सिंह नगर

कोतवाली के पीछे बदमाश ने डॉक्टर के हाथ से छीना बैग

AltnewsUttarakhand 05/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।    शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर डॉ. राकेश भटनागर ने बताया कि उनका क्लीनिक तहसील के सामने बुक्सा मार्केट में स्थित है। गुरुवार की रात अपना क्लीनिक बंद करने के बाद वह अपने घर जा रहे थे कि कोतवाली के पीछे पुलिस आवास के पास दो युवक बाइक पर आए और उनके हाथ से बैग छीनने लगे। डाक्टर ने उनका विरोध भी किया, लेकिन वह जोर जबरदस्ती कर भाग गए। डाक्टर भटनागर ने बताया कि उनके बैग में 30 हजार की नकदी समेत बैंक की चेकबुक और अन्य जरूरी कागजात थे। वहीं कस्बा इंचार्ज देवेंद्र मनराल ने बताया कि शिकायत मिली है कि दो युवकों ने डाक्टर का बैग छीना है, जिसमें कुछ कैश और कागजात थे। युवकों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है जल्द ही आरापियों को पकड़ लिया जायेगा।

लोगों में रोष, पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
कोतवाली के ठीक पीछे हुई इस वारदात से लोगों में रोष है। समाजसेवी अनिल वाल्मीकि ने कहा कि पुलिस छोटी-छोटी वारदातों को बड़ा होने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि आज चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह कोतवाली के पीछे पुलिस आवास के पास नगर के एक सम्मानित चिकित्सक को लूट रहे हैं। यदि पुलिस इन घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाती तो नगर के लोगों को साथ लेकर पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
Next: नर्सिंग में फर्जी तरीके से भर्ती होने की कोशिश करने वालों पर हो कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.