Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • प्रो. अतुल जोशी ने कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार किया ग्रहण
  • नैनीताल

प्रो. अतुल जोशी ने कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार किया ग्रहण

AltnewsUttarakhand 09/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल(आरएनएस)। कुमाऊं विवि के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अतुल जोशी को कुविवि के कार्यवाहक कुलसचिव का दायित्व दिया गया है। कुलपति प्रो. दीवान एस रावत की ओर से जारी आदेश के क्रम में मंगलवार को प्रो. जोशी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कुलसचिव के पद पर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने वाले वह विश्वविद्यालय के दूसरे प्रोफेसर हैं। इस अवसर पर कुविवि शिक्षक संघ ने प्रो. जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कुविवि में दिनेश चंद्रा ने फरवरी 2021 में बतौर कुलसचिव पदभार ग्रहण किया था। पिछले दिनों शासन से तबादला सूची जारी की गई। जिसमें उन्हें श्रीदेव सुमन विवि स्थानांतरित किया गया। जबकि दून विवि में तैनात मंगल सिंह मंद्रवाल को कुविवि में ट्रांसफर किया गया। लेकिन मंद्रवाल ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। वह किन्हीं करणों के चलते कोर्ट की शरण में गए हैं। इस बीच विवि के प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की दशा में कुलपति प्रो. डीएस रावत ने प्रभारी कुलसचिव के रूप में प्रो. अतुल जोशी को यह दायित्व सौंपा है। इससे पूर्व विवि के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डीसी पांडे वर्ष 2015 से 2017 तक विवि के कुलसचिव रहे। लेकिन दूसरी बार कुलपति ने विवि के वरिष्ठ प्राध्यापक को यह दायित्व सौंपा है। मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया है। इस दौरान कुविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता दीपक बिष्ट, नीरज साह, प्रदीपक कुमार आदि ने उनका स्वागत किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर किया रेप
Next: प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उक्रांद ने उठाए सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.