Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उक्रांद ने उठाए सवाल
  • देहरादून

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उक्रांद ने उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 09/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उक्रांद संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने डीजीपी अभिनव कुमार से मिल कर कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया। जल्द सभी अपराधों का खुलासा करने पर जोर दिया। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मुलाकात करते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। बड़े अपराधों का खुलासा नहीं हो रहा है। अंकित भंडारी हत्याकांड, रवि बडोला गोलीकांड की उच्च स्तरीय जांच हो। सिद्धोवाला जेल में हुई रणबीर रावत की मौत की भी गहन जांच की जाए। कहा कि हरिद्वार में सुमित अरोड़ा की गाड़ी को जलाने वाले व्यक्ति को नहीं पकड़ा जा रहा है। जबकि वो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उक्रांद नेताओं को डीजीपी ने जल्द सभी मामलों में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि सभी प्रकरण का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। दोषियों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित कराई जाएगी। डीजीपी से मुलाकात करने वालों में पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रो. अतुल जोशी ने कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार किया ग्रहण
Next: साइबर ठग ने युवक से ठगी एक लाख से रकम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.