Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्यसभा में जया अमिताभ बच्चन बुलाए जाने पर फिर भड़क़ीं जया बच्चन
  • राष्ट्रीय

राज्यसभा में जया अमिताभ बच्चन बुलाए जाने पर फिर भड़क़ीं जया बच्चन

AltnewsUttarakhand 05/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद में पढ़ा दिया पाठ

नई दिल्ली (आरएनएस)। अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने संसद में अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जोडऩे पर सोमवार को दोबारा आपत्ति जताई। हालांकि, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जया नाराजगी जताती रहीं।
दरअसल, सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सभापति धनखड़ ने कहा, ‘सप्लीमेंट्री नंबर 4, श्रीमति जया अमिताभ बच्चनज्’ इसके बाद जया बच्चन अपनी सीट से उठीं और उन्होंने सभापति से ही पूछा- सर आपको अमिताभ का मतलब पता है? इस पर सभापति धनखड़ ने कहा, माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में। वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर सदस्य को बताई है।
जया बच्चन ने कहा, नहीं सर, मुझे अपने नाम और अपने पति, दोनों पर बहुत गर्व है। मुझे अपने पति की उपलब्धियों पर भी काफी गर्व है। उनके नाम का मतलब है कि ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती। मैं बहुत खुश हूं। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को सीट पर बैठने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा- चिंता मत कीजिए। यह ड्रामा नया शुरू हुआ है, जो पहले नहीं था।
इसके बाद सभापति ने कहा, माननीय सदस्य गण, एक बार मैं फ्रांस गया था। वहां एक होटल में मैनेजमेंट ने मुझे बताया गया कि हर ग्लोबल आइकन के फोटो वहां हैं। मैं सीढिय़ों से ऊपर गया और मैंने देखा कि अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी वहां थी। यह 2004 की बात है।  मैम, अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है। इसके बाद जया बच्चन फिर अपनी सीट से उठीं और मनोहर लाल खट्टर की ओर इशारा कर कहा, इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का भी नाम लगा दीजिए। सर मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह गलत है। इसके बाद सभापति ने कहा, कई बार मैंने अपना परिचय डॉ. सुदेश पति के रूप में दिया है। …मैंने आपकी भावना का हमेशा आदर किया है। इस पर जया ने कहा, सॉरी सर, पता नहीं था।
इससे पहले शुक्रवार को जया बच्चन ने सदन में खुद को जया अमिताभ बच्चन कहा था। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की प्रतिक्रिया सराहनीय रही और वह जोर से हंस पड़े। हालांकि, इससे भी पहले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जब अमिताभ बच्चन का नाम जोडक़र जया का नाम लिया तो अभिनेत्री ने नाराजगी जताई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सावन मेले में महिलाओं ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद
Next: भारत पहुंच अजित डोभाल से मिली शेख हसीना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.