Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत पहुंच अजित डोभाल से मिली शेख हसीना
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

भारत पहुंच अजित डोभाल से मिली शेख हसीना

AltnewsUttarakhand 05/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी ब्रीफिंग, संसद में होगी चर्चा

नई दिल्ली (आरएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में हैं. इस दौरान नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. हसीना ढाका से भागकर आज शाम गाजियाबाद पहुंची हैं. शाम 5.36 बजे उनका विमान सी-130 हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने पीएम मोदी को पूरी घटना की ब्रीफिंग दी है. पीएम मोदी के अलावा, विदेश मंत्री ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें भी बांग्लादेश की घटना के बारे में ब्रीफ किया.
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का विमान भारतीय वायुसेना के हैंगर के करीब पार्क है. वायुसेना पूरे मूवमेंट पर नजर रख रही है. सुरक्षा बलों और वायुसेना के सूत्रों का कहना है कि भारतीय एयरस्पेस में जैसे ही उनका विमान दाखिल हुआ, तब से लेकर हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने तक हमने निगाहें गड़ाए रखीं.
बता दें, हसीना ने आज दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति आवास बंगभवन से सेना के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी थी. शेख हसीना के साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी हैं.
बांग्लादेश में लंबे समय से जारी हिंसा के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. बांग्लादेश में फिलहाल अंतरिम सरकार सत्ता चलाएगी. बांग्लादेश सेना के प्रमुख वेकर-उज-जमान ने बताया कि हम देश में शांति बहाल करेंगे और नागरिकों से हिंसा रोकने के लिए अपील कर रहे हैं.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यसभा में जया अमिताभ बच्चन बुलाए जाने पर फिर भड़क़ीं जया बच्चन
Next: प्राइवेट कालेजों को मिलेगा खाली सीटें भरने का अधिकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.