Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
  • देहरादून

दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

AltnewsUttarakhand 24/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। हरिद्वार रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी के मोड़ पर बैठे एक युवक पर पड़ोसी युवक ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। युवक के सिर पर एक दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सर्वहारानगर निवासी देवेंद्र कश्यप 21 अगस्त की शाम को भरत विहार कॉलोनी के मोड़ पर बैठा था। इस दौरान माटू नाम का युवक उसके पास आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर माटू ने देवेंद्र के साथ मारपीट की और हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग देवेंद्र को घायल अवस्था में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां देवेंद्र के सिर पर एक दर्जन से अधिक टांके आए। इलाज के बाद देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर माटू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्तीय अनुशासन के साथ राजस्व बढ़ाने वाला है अनुपूरक बजट: प्रेमचंद अग्रवाल
Next: बारिश से डूंगाखेत में धंसी सड़क, घरों में घुसा मलबा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.