Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत जा रहा टैक्सी वाहन बीच सड़क पर पलटा
  • अल्मोड़ा

रानीखेत जा रहा टैक्सी वाहन बीच सड़क पर पलटा

AltnewsUttarakhand 06/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रानीखेत जा रहा एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में 07 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि एक महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा। हादसे का कारण टैक्सी चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या यूए 01 6589 सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए चला। द्वारसों के पास मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वाहन के सड़क पर पलट जाने से सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। वहीं, एक महिला की गर्दन पर चोट लगी और काफी घायल हो गए। जिसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। वाहन सवारों के अनुसार यह टैक्सी चालक शराब के नशे में था। इसे सवारियों ने ठीक से वाहन चलाने को कई बार बोला, लेकिन वह मान नहीं रहा था। संयोग से वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। चोटिल हुए लोगों का कहना था घटना लगभग 12 बजे हुई। जिसके बाद 112 पर कॉल की गई। अल्मोड़ा भी फोन किया गया। इसके बावजूद मौके पर पुलिस काफी देर से पहुंची। लोगों का कहना है कि सवारियों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना अवकाश लिए डिग्री कोर्स करने वालों पर सवाल उठाए
Next: जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने काटा हंगामा, पुलिस ने काटा चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.