Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने काटा हंगामा, पुलिस ने काटा चालान
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने काटा हंगामा, पुलिस ने काटा चालान

AltnewsUttarakhand 07/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में हंगामा काटने वाले पीलीभीत निवासी श्रद्धालुओं का दन्या पुलिस ने चालान काटा है। माफीनामे के बाद श्रद्धालुओं को वापस भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे कुछ लोगों ने मंदिर का कपाट बंद होने के बाद जमकर हंगामा किया। वहीं एक महिला ने मंदिर के बंद गेट में चढ़कर और दुकान में घुसकर हंगामा किया। नियमानुसार सायं कालीन आरती के बाद मंदिर के अंदर घुसने की मनाही है। लेकिन श्रद्धालु कुत्ते को साथ लेकर जबरन अंदर घुस आए। एएसआई के अधीन एसआईएस के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकना चाहा तो अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान एक महिला ने मंदिर के बंद गेट में चढ़कर और दुकान में घुसकर हंगामा किया। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों और पुजारियों ने उन्हें बताया कि मंदिर के द्वार शाम को 7 बजे बंद हो जाते हैं और उसके बाद सुबह ही खुलते हैं। लेकिन इस परिवार ने गेट खोलने की जिद पकड़ हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस बीच दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में पीलीभीत से आए परिवार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। बताया कि श्रद्धालुओं से इस संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने भूलवश अभद्रता होने की बात कही है। श्रद्धालु विनोद कश्यप, ऊषा कश्यप, अक्षत कश्यप, अनमोल कश्यप, अंजली कश्यप का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया है। सभी को वापस पीलीभीत भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीखेत जा रहा टैक्सी वाहन बीच सड़क पर पलटा
Next: फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण समय से और नियमानुसार किया जाये

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.