Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकवादी
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराए 5 आतंकवादी

AltnewsUttarakhand 14/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को डोडा में होने वाली चुनावी रैली से पहले सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है।भारतीय सेना के जवानों ने 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 5 आतंकवादियों को मार गिराया है। पहली मुठभेड़ बारामूला जिले के चक टापर क्रेरी इलाके में हुई, जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए। सेना ने खूफिया जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में यह सफलता हासिल की है।
एक अलग घटना में शुक्रवार को कठुआ में सेना की राइजिंग स्टार कोर इकाई के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अभियान के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत 2 सैन्यकर्मी शहीद हो गए तथा 2 अन्य घायल हो गए।
जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले 2 महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं। आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं। इन हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह के जिम्मेदार बताया जा रहा है। ये आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं।
ये मुठभेड़ें जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में प्रधानमंत्री मोदी की मेगा चुनावी रैली से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई हैं। चुनावी रैली का शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए डोडा और किश्तवाड़ जिलों में, विशेषकर कार्यक्रम स्थल के आसपास बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी लोगों को भाजपा की ओर करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि यह 42 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री की पहली डोडा यात्रा होगी।
जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सिंतबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। 2014 के बाद से परिसीमन और अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पहला विधानसभा चुनाव है। मतदान से पहले क्षेत्र में आतंकवादियों गतिविधियों का बढऩा चिंता का विषय है। हालांकि, सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग
Next: मां का इलाज करने के बहाने तांत्रिक ने किया युवती का शारीरिक शोषण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.