Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर में घुसकर हमला करने में मौलवी पक्ष के नौ लोग गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

घर में घुसकर हमला करने में मौलवी पक्ष के नौ लोग गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक माह पूर्व गांव मल्सी में अवैध रूप से संचालित मदरसे में बच्चियों को उर्दू की तालीम देने के नाम पर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में कुछ लोगों ने मौलवी के पक्ष में आकर मंगलवार देर रात एक परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को गांव मल्सी निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मेहंदी हसन ने पुलिस को तहरीर दी कि करीब एक माह पूर्व उनके गांव मल्सी में एक मौलवी ने बच्चियों को तालीम देने के नाम पर शारीरिक शोषण किया था। मामले में उनके परिवार ने भी पुलिस को बयान दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी मौलवी पर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके गांव के कबीर अहमद पुत्र सकूर अहमद, खुर्शीद अहमद, यूसुफ अंसारी और अन्य लोग मौलवी को गलत जेल भेजने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर उसके परिवार को जन से मारने की धमकी देने लगे। इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात आठ बजे कबीर अहमद, खुर्शीद अहमद, यूसुफ अहमद, अरबाज अंसारी, मुख्तयार आजम, रियाजुद्दीन, मौ हुसैन, तैय्यब, इन्तखाब, शाहिद अपने 10 अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस गए। आरोप था कि यहां उन्होंने उनकी पत्नी आरिफा, भाई नवी हसन, भाभी आयशा, और भतीजा मोहसिन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उनके परिवार को बचाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। मामले में पुलिस ने 11 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए एसएसपी ने विभिन्न टीमें का गठित किया है। बुधवार देर रात टीम ने गांव मल्सी से नौ आरोपी कबीर अहमद, यूसुफ अहमद, अरबाज अंसारी, मुख्तयार, आजम, रियाजुद्दीन, मौ हुसैन, शाहिद, मौ नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन डंडे और रॉड बरामदगी हुई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का शुभारम्भ
Next: 31 ग्राम स्मैक संग बाइक सवार गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.