Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • खनन नीति पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने सरकार को घेरा
  • ऊधम सिंह नगर

खनन नीति पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने सरकार को घेरा

AltnewsUttarakhand 12/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   नेता प्रतिपक्ष और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि नदियों के खनन की रॉयल्टी निजी कंपनियों को सौंपकर प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता के हितों की अनदेखी की है। राज्य के मूल निवासी अपनी ही नदियों में पैर तक नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने नए विद्युत मीटर लगाने के नाम पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल शनिवार को गांव जुड़का नंबर दो में सीसी रोड का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आर्य ने जुड़का नंबर दो में 2.10 किमी सीसी टाइल्स रोड का शिलान्यास किया। इसपर करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। इसके बाद आर्य ने आरडब्ल्यूडी से गांव ब्रह्मनगर, सेमलपुरी, पत्थरपुरी व मेहतावन में प्रस्तावित सड़कों का भी लोकार्पण किया। बाद में उन्होंने ग्राम ढकिया और बाजवाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनविरोधी खनन नीति के लिए सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि सरकार ने साउथ की एक कंपनी को रॉयल्टी का ठेका दिया हुआ है। मूल निवासियों को खनन के कारोबार से बेदखल कर दिया गया है। यहां के लोग अपनी ही नदियों में पैर तक नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने बिजली मीटरों के नाम पर जनता के शोषण का आरोप लगाया। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। आर्य ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यहां ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह, राकेश लखेड़ा, गुरदयाल सिंह, मुक्ता सिंह, प्रीत कुमार बम, संजय कश्यप, कश्मीर सिंह, साजिद नदीम, शशांक कुमार सिंह आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घटोत्कच महोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
Next: नशे में बस दौड़ाता चालक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.