Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फैब्रिक ऐपण कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
  • देहरादून

फैब्रिक ऐपण कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 13/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से रविवार को जरनल महादेव सिंह रोड स्थित कूर्मांचल भवन में दीपावली संस्कृति मेले के पहले दिन फैब्रिक ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उनकी प्रतिभा को सभी ने सराहा। मेले उद्घाटन उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अपनी परंपरा को आज आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने में कुर्मांचल संस्कृति एवं कल्याण परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि फैब्रिक ऐपण प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लड़कियों ने प्रतिभाग कर यह साबित कर दिया है कि आने वाली पीढ़ी अब इस ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपनी संस्कृति व कला को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए वह पूर्ण सहयोग करेंगे। कूर्मांचल परिषद के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी वीरू बिष्ट ने कहा कि हमारी परिषद का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति व सभ्यता से आने वाली पीढ़ी को रूबरू करवाना है। जिसके लिए परिषद लगातार प्रयास कर रही है। वहीं देश विदेश में फैब्रिक ऐपण कला की मांग लगातार बढ़ रही है और लोगों द्वारा इसको रोजगार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कि फैब्रिक ऐपण कला प्रतियोगिता के विजेताओं को सत्रह अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में सचिव गोविंद बल्लभ पांडे, उपाध्यक्ष विजय बिष्ट, संस्कृति सचिव बबीता शाह लोहनी, सन्तोष जोशी, नवीन तिवाड़ी, मनमोहन सिंह, संजय मटेला, प्रमिला बिष्ट, मंजू देउपा, प्रेमा तिवाड़ी, उमा कोठरी, कृष्ण चन्द्र जोशी, हरीश मेहरा, योगेश जोशी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसएसआई पर लगाया अभद्रता का आरोप
Next: गढ़भोज दिवस को राजकीय मान्यता देने का अनुरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.