Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसएसआई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • अल्मोड़ा

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसएसआई पर लगाया अभद्रता का आरोप

AltnewsUttarakhand 13/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कोतवाली में तैनात एक एसएसआई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। आरोप लगाया कि एसएसआई का आम जनों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। माफी मांगने और एसएसआई पर कार्रवाई के लिए कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को पत्र भेजा। भाजयुमो कार्यकर्ता कन्हैया बिष्ट का कहना था कि वह एक मामले को लेकर रविवार दोपहर कोतवाली आए थे। उन्होंने कोतवाली में तैनात एसएसआई से एक मामले को लेकर जानकारी लेनी चाही। इस पर एसएसआई भड़क गए और अभद्रता शुरू कर दी। कहना था कि उन्होंने इसका विरोध किया तो एसएसआई ने गलत शब्दों का प्रयोग किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो वह शाम चार बजे कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एसएसआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया। कहना था कि आए दिन शिकायत मिलती है कि एसएसआई लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। इसके कारण मित्र पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने एसएसआई से माफी मांगने की मांग की और आंशिक रूप से नारेबाजी की। साथ ही एसएसपी को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच करने के साथ एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूजा से रोकने पर मारपीट में हुआ मुकदमा
Next: फैब्रिक ऐपण कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.