Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • वन विभाग की टीम ने दिव्यांग समेत दो नाबालिगों को पीटा, तहरीर सौंपी
  • ऊधम सिंह नगर

वन विभाग की टीम ने दिव्यांग समेत दो नाबालिगों को पीटा, तहरीर सौंपी

AltnewsUttarakhand 16/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जलाशय भीतर से बाहर साइकिल से अपने घर आ रहे दिव्यांग समेत दो नाबालिगों की वन कर्मियों ने पिटाई लगा दी। पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीसी गुरमेल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को गूलरभोज चौकी में वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाही को लेकर जमकर हंगामा काटते हुए चौकी का घिराव किया। इस बीच वहां मौजूद वनकर्मियों और ग्रामीणों की जमकर नोक झोंक भी हुई। बमुश्किल पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। बुधवार को चरनजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी कोपा सिग्नल ने पुलिस चौकी गूलरभोज में तहरीर दे कर बताया कि मंगलवार शाम को उसके पुत्र मलकीत सिंह(16) व कुलविन्दर(17) डैम अन्दर से अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि इसी बीच डैम के पास वनकर्मी फॉरेस्टर विरेंद्र सिंह व फॉरेस्ट गार्ड कैलाश ने दोनों नाबालिगों को रोक कर डराने धमकाने के साथ ही लाठी डंडों से दोनों को बुरी तरह पिटाई लगा दी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। परिजनों ने बताया कि कुलवंत को बहुत कम दिखाई देता है। इधर, तहरीर देने के बावजूद पुलिस के द्वारा कार्रवाई में देरी को लेकर गुस्साए ग्रामीण गूलरभोज चौकी पंहुच गए। वहां मौजूद वन कर्मियों को देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने वन कर्मियों को जम कर खरीखोटी सुनाई। इधर, हंगामा बढ़ता देख चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत किया। वन कर्मी विरेंद्र सिंह व कैलाश ने उनके उपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोपी दोषमुक्त
Next: रायवाला में नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.