Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

AltnewsUttarakhand 16/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बबिता भाकुनी ब्लॉक प्रमुख हवालबाग ने क्रीड़ा मैदान हवालबाग में दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 11 संकुलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं एवं उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार कनिष्ठ प्रमुख ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ के अंडर 14 वर्ग में अटल उत्कृष्ट डीनापानी के ललित टम्टा प्रथम, जीआईसी शीतलखेत के नितिन नेगी द्वितीय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलाकोट के प्रशांत कुमार तृतीय रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग में दिया बिष्ट प्रथम, नेहा जोशी द्वितीय रही। कार्यक्रम का संचालन धन सिंह धौनी ने किया। इस अवसर पर संजय पाण्डे, भूपाल सिंह चिलवाल, पंकज टम्टा, सुरेश वर्मा, महेश भंडारी, जगदीश गोस्वामी, बेबी जेड़ा, ज्योति भारतीय, नंदा भाकुनी, राजू महंत, मनीषा तिवारी, हिमांशु तिवारी, जयप्रकाश, टी डी भट्ट, प्रमोद पांडेय, मधन सिंह, संजय डैनियल, भगवत सिंह बगड़वाल, कमलेश जोशी, प्रदीप सलाल आदि ने योगदान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत की हो व्यवस्था: जिलाधिकारी
Next: चुगान करने आए मजदूर खुले में शौच जाने को मजबूर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.