Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
  • अल्मोड़ा

ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

AltnewsUttarakhand 18/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिवस पर भाला फेंक, चक्का फेंक, लम्बी कूद प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। समापन समारोह में बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य पीएमश्री राआइंका हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विजेताओं से आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक अभ्यास करने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार के प्रधानाचार्य उमेश पाण्डे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को जनपद व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जीआईसी चौरा हवालबाग के प्रधानाचार्य कमान सिंह खरायत ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व्यवसायी आनंद सिंह बिष्ट और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ओम प्रकाश आर्या ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डे और क्रीड़ा प्रभारी धन सिंह धौनी ने किया। इस अवसर पर गंगा मेहरा, भूपाल सिंह चिलवाल, पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, बाबू राम, राजू महंत, सुरेश वर्मा, किशन खोलिया, डॉ प्रदीप सलाल, प्रमोद पाण्डे, सुनीता बोरा, हिमांति टम्टा आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजपुर में माइनिंग कंपनी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
Next: क्वारब भूस्खलन से व्यापारियों और आम जनता की जेब पर पड़ रहा असर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.