Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में माइनिंग कंपनी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में माइनिंग कंपनी के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

AltnewsUttarakhand 18/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  माइनिंग कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खनन से जुड़े लोगों ने नगर में आक्रोश रैली निकाली। हजारों लोग गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा के नेतृत्व में गुरुवार को अनाज मंडी में एकत्र हुए। यहां से रैली के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे जहां पर एसडीएम राकेश तिवारी को सीएम को संबोधित सात सूत्रीय मांग दिया। एसडीएम को दिये ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यहां एक प्राइवेट माइनिंग कम्पनी व्यापार करने आई है। जिसकी मनमानी से आम लोगों के साथ ही किसान, मजदूर और वाहन मालिकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्राइवेट माइनिंग कम्पनी गुंडा गर्दी और मनमानी कर रही है। इसके साथ ही इन लोगों ने सीएम पुष्कर धामी से किसान के खेत की मिट्टी को प्राइवेट माइनिंग कम्पनी से मुक्त करने, किसान के खेत की मिट्टी की परमिशन की रायल्टी का शुल्क कम कर के पूर्व की भांति 8 रु प्रति घनमीटर करने, किसान के खेत की मिट्टी की परमीशन 100 से 500 घनमीटर तक पूर्व की भांति तहसील स्तर से एसडीएम द्वारा दी जाने, किसान के खेत की मिट्टी निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड लाने पर कोई शुल्क और कोई रोक ना लगाये जाने, किसान के खेत की मिट्टी की परमीशन एसडीएम से जारी होने पर उसमे परिवहन करने पर प्राइवेट माइनिंग कम्पनी का कोई हस्तक्षेप ना होने, प्राइवेट माइनिंग कम्पनी द्वारा आरबीएम पर कोई रोक ना लगाई जाने, प्राइवेट माइनिंग कम्पनी अपनी चेकपोस्ट पर ही रेता-बजरी पक्के माल की रायल्टी चैक करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 25 अक्तूबर को मोर्चा खोल दिया जाएगा। यहां पर करम सिंह पड्डा, अमरजीत सिंह बब्बर, जगतार बाजवा, विक्की रंधावा, नवदीप कंग, हरप्रीत सिंह, मंगा सिंह, शमी खान, रोहित कुमार,जगप्रताप सिंह, बल्ली सिंह चीमा, प्रताप सिंह, दारा दिलेर रंधावा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक पर नाबालिग के शारीरिक शोषण का आरोप
Next: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.