Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • एनएचआईडीसीएल ने शुरू किया बद्रीनाथ हाईवे सुधारीकरण का कार्य
  • चमोली

एनएचआईडीसीएल ने शुरू किया बद्रीनाथ हाईवे सुधारीकरण का कार्य

AltnewsUttarakhand 21/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

–  कमेडा से हेलंग तक 20 भूस्खलन क्षेत्रों और 11 भू धसाव स्थलों का होगा ट्रीटमेंट।

चमोली(आरएनएस)।  एनएचआईडीसीएल ने जनपद चमोली के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेडा से हेलंग तक सड़क सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। एनएचआईडीसीएल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और 11 भू-धसाव स्थलों का ट्रीटमेंट किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ठेकदारों को आवार्ड भी कर दिया गया है। इस वर्ष यात्रा सीजन समाप्त होने के बाद इसमें रात-दिन तेजी से काम किया जाएगा और आगामी यात्रा सीजन से पहले ट्रीटमेंट कार्यो को पूरा कर दिया जाएगा। एनएचआईडीसीएल के कार्यो की समीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित सोलंकी ने यह बात कही।   जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन कार्यों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों, डम्पिंग स्थलों एवं अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि आबिट्रेशन में लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुधारीकरण कार्यो को तेजी लाए और आगामी यात्रा सीजन से पहले ट्रीटमेंट कार्यो को पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें कहीं पर भी समस्या हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कमेडा, नंदप्रयाग, मैठाणा, छिनका, विरही, भनेरपानी, टंगणी, पागलनाला आदि स्थानों पर प्रस्तावित ट्रीटमेंट कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। टंगणी में पीएमजीएसवाई के डंपिंग जोन का मलबा आने से बार-बार राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर निरीक्षण करते हुए प्रोटेक्शन वॉल निर्माण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ताकि बरसात में यात्रा प्रभावित न हो। एनएचआईडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारीकरण के लिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और भू धसाव स्थलों पर सुधारीकरण एवं ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया गया है।  बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम आरके पांडेय, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, एनएचआईडीसीएल के मैनेजर अंकित सोलंकी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एआरएचयू को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड
Next: विस अध्यक्ष रितु ने किए बदरी विशाल के दर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.