Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एआरएचयू को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड
  • देहरादून

एआरएचयू को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

AltnewsUttarakhand 21/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट (एसआरएचयू) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड मिला है। नैक की टीम ने एसआरएचयू में तीन दिवसीय दौरा करके मूल्यांकन किया था। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमने बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। यह सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) से विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी मेहनत और लगन से ऊंचा लक्ष्य प्राप्त किया है। हम आगे भी शिक्षकों व विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं व संसाधन देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। अब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ उन्होंने बतौर अभिभावक छात्रों की काउंसलिंग पर भी बल दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए नए मुकाम के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा देने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ में जनता देगी विकास को वोट: सौरभ बहुगुणा
Next: एनएचआईडीसीएल ने शुरू किया बद्रीनाथ हाईवे सुधारीकरण का कार्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.