Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय के टूटे ताले, कांग्रेस हुई भाजपा सरकार पर हमलावर
  • ऊधम सिंह नगर

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय के टूटे ताले, कांग्रेस हुई भाजपा सरकार पर हमलावर

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के वार्ड 11 स्थित कैंप कार्यालय में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने यहां रखी हजारों की नगदी के साथ ही जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिये। कार्यालय प्रभारी अभिषेक तिवारी जब मंगलवार को कैंप कार्यालय पहुंचे तो उसने ताले टूटे हुए देखे जिसके बाद उसने इसकी पुलिस को दी। साथ ही उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वार्ड नंबर 11 भौना कालोनी में अपना कैंप कार्यालय बनाया हुआ है। इस कार्यालय का सारा कामकाज चीनी मिल निवासी अभिषेक तिवारी देखते हैं। मंगलवार की सुबह अभिषेक तिवारी कैंप कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय का ताला टूटा देखा।  जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को देने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं आनन फानन में ही कोतवाली पुलिस नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय पहुंची  जहां पर उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं इसके बाद नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे जहां इन लोगों ने पुलिस का घेराव किया व पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की।  सत्यवान गर्ग ने कहा कि पूर्व में भी यहां दो बार छोटी चोरियां हो चुकी हैं बावजूद उसके अब एक बार फिर चोरी हो गई जो पुलिस की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं करेगी तो कार्यकर्ता कोतवाली में धरना प्रदर्शन करेंगे।  वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कही। मौके पर डीके जोशी, आशु तिवारी, रेशम यादव, जैदी खान, तनवीर खान, पवन शर्मा, फुरकान, रजनीत सिंह, हरपाल यादव आदि मौजूद रहे।
कैंप कार्यालय से ये सामान हुआ चोरी:   पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कैंप कार्यालय से 27 हजार की नकदी के साथ ही मंदिर में रखे तांबे धातु पूजा का सामान, जरूरी कागजात, ए.सी. की वायर व मोटर आदि अन्य सामान चोरी हुआ है।

रात्रि गश्त का चोरों ने उड़ाया मजाक
कैंप कार्यालय में चोरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय में चोरी हो सकती है तो फिर आम आदमी कितना और किस तरह सुरक्षित होगा ये सोचनीय विषय है। वहीं लोगों का ये भी कहना है कि एसएसपी लगातार पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त करने और रात में अधिक मुस्तैद रहने के लिये बोल रहे हैं और उसके बावजूद भी कैंप कार्यालय के ताले टूट गये।

नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय से चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहंुची है और जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा    – अन्न राम आर्य, सीओ बाजपुर।

ये बाजपुर पुलिस की सरासर लापरवाही है। पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। अपराधी बेखौफ हैं। ये दुस्साहस नहीं तो और क्या है जो नगर में स्थित मेरे कार्यालय में ऐसे चोरी हो गई है। भाजपा के राज में ये देखने का मिलता है।    – यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 अक्तूबर से सजेगा आतिशबाजी का बाजार
Next: कांग्रेस का पैनल केदारनाथ से पहुंचा सीधे दिल्ली, दून में मचा घमासान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.