Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • धान खरीद में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
  • ऊधम सिंह नगर

धान खरीद में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

AltnewsUttarakhand 23/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  डीएम उदयराज सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राइस मिलर्स, कच्चे आढ़तियों, आरएमओ मार्केटिंग व क्रय एजेंसियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की शर्तो के अनुसार ही राइस मिलर्स धान की खरीद करें। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में व्यवधान डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन-प्रशासन धान खरीद को लेकर संकल्पित हैं। किसान व क्रय एजेंसियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसानों के धान की शत-प्रतिशत खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि 131 किस्म की धान की खरीद भी की जाएगी। बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धान खरीद को लेकर सहमति जताई। डीएम ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, मंडी समितियों को अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों का स्वयं निरीक्षण करने और सभी व्यवस्थाए दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डीएम ने कहा कि 170 राइस मिलर्स को कोड आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन राइस मिलर्स को कोड आवंटन अभी नहीं हो पाया है, वे आवेदन करें, उन्हें तत्काल कोड आवंटित कर दिया जाएगा। यदि कोई मिलर्स कोड आवंटन को फिर भी छूट जाता है तो उसे भी कोड आवंटित किया जाएगा। बैठक में आरएफसी बीएल फिरमाल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मंडी महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, एआर कोऑपरेटिव सुमन कुमार, एडीओ रुचि शुक्ला, यूसीएफ प्रबंधक हेमचंद्र कांडपाल, यूसीएफ आरएम त्रिलोचन पाठक, आरएमओ लता मिश्रा, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कंसल, कोषाध्यक्ष पंकज बग्गा सहित वीसी के माध्यम से उपजिलाधिकारी व तहसीलदार जुड़े रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक से 4.98 लाख ठगे
Next: ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा सेना का वाहन, जवान की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.