Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरियों का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरियों का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरी के मामलों में वांछित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इन्हीं चोरियों के मामलों में आरोपी की पत्नी और बड़े भाई को पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 02 अक्टूबर को भूमिया मन्दिर में हुई चोरी के संबध में थाना चौखुटिया में प्रथमिकी संख्या -22/2024 पंजीकृत हुई थी, जिसमें थाना चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा 03 अक्टूबर को को भावना देवी उर्फ भानू व गिरधर सिह उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आरोपी पूरन सिंह (33 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण सिंह निवासी ग्राम ढौन चौखुटिया, अल्मोड़ा मौके से फरार हो गया था। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा थानाध्यक्ष चौखुटिया को फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाकर गुरुवार की प्रातः फरार आरोपी पूरन सिंह को भटकोट चौखुटिया से अन्तर्गत धारा 303/305 (घ)/317(2) (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरार होने के बाद से लगातार ठिकाने बदल कर रहा था। आरोपी पूरन सिंह ने तथाकथित पत्नी और बड़े भाई के साथ मिलकर 15 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी 2023 में भी चोरी के मामले में तथाकथित पत्नी भावना उर्फ भानू के साथ जेल जा चुका है। आरोपी से दानपात्र व अन्य चोरी से बरामद 951 रुपये, घटना में प्रयुक्त आलानकब बरामद हुआ है। यहाँ चौखुटिया पुलिस टीम से एसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, एएसआई दीवान सिंह कोरंगा, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, कांस्टेबल विरेन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल राजेश भट्ट तथा बलवन्त प्रसाद साईबर सेल से शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेबुला का रंगारंग समापन
Next: एनएच का मलबा गांव के ऊपर डालने से ग्रामीणों में आक्रोश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.