Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेबुला का रंगारंग समापन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेबुला का रंगारंग समापन

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव नेबुला का समापन हो गया है। तीन दिन तक चले एनुअल फेस्ट ‘नेबुला में संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले। मंच के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं मेडिकल कॉलेज तथा चिकित्सा विभाग से जुड़े लोगों ने गायन, नृत्य समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बुधवार को कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक पांडे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मेडिकल के छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को तनाव कम करने में मदद मिलती है और चिकित्सा जैसे पेशे में ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने चिकित्सा शिक्षा में समग्र विकास के महत्व के बारे में बताया। नेबुला-2024 में छात्रों की ओर से पारंपरिक नृत्य, नाटक, संगीत आदि की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा को उजागर किया। रंगारंग कार्यक्रमों को देख उत्साह से ख़ुशी से झूम उठे। साहित्य खंड में कविता पाठ, लघु कहानी प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहां हुई रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की ओर से कई प्रकार की रंगोलियां बनाई गई और अपनी मौलिक कृतियों का प्रदर्शन किया। वहीं, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भी छात्रों में काफी उत्साह रहा। समापन कार्यक्रम में सीएमओ डॉ आर सी पंत, डॉ अनिल पांडे, डॉ प्रो. जेबी गोगोई, डॉ अशोक, डॉ अजय आर्य, डॉ जीवन मपवाल सहित चिकित्सक, स्टाफ व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय प्रस्तुत करें : हाईकोर्ट
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 15 से अधिक चोरियों का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.