Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सितारगंज में व्यवसायी से 2.85 लाख की ऑनलाइन ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज में व्यवसायी से 2.85 लाख की ऑनलाइन ठगी

AltnewsUttarakhand 29/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शहर में एक बार फिर जालसाजों ने ऑनलाइन ठगी कर व्यवसायी को लाखों का चूना लगा दिया। मामले में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित कुदरत फ्लोर मिल के मदन मोहन पांडे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गेहूं की जरूरत होने पर उन्होंने अक्तूबर में किसान डील्स डॉट कॉम पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया था। इसके बाद महावीर इंटरप्राइजेज से किसी कुमार नामक व्यक्ति ने अमन राजपूत को व्हाट्सएप मैसेज किया। वार्ता के बाद उसने डीआरसी देहली रोड लाइन करियर की ट्रक पर गेहूं की लोडिंग को वीडियो कॉल के जरिए दिखाया और चालक का फोन नंबर साझा किया और ट्रांसपोर्टर का भुगतान करने को कहा। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से ट्रांसपोर्टर को भुगतान कर दिया। चालक के गेहूं लेकर निकलने के बाद मिल स्वामी को माल का आधा भुगतान करने को कहा गया तो मिल स्वामी ने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से आधा भुगतान कर दिया। चार दिन बाद जब माल की डिलीवरी नहीं हुई तो मिल स्वामी ने ट्रक की लोकेशन मांगी। इस बीच कुमार और उसके एक साथी ने फोन कर सप्लायर पर माल को रोकने का झांसा देकर मिल स्वामी से बचे हुए भुगतान करने का आग्रह किया। मिल स्वामी के पूरा भुगतान कर देने के बाद जब माल नहीं पहुंचा, तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद मिल से मदन मोहन पांडे ने पुलिस से 2.85 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निराश्रित महिलाओं से सामान खरीद उपहार भेंट किए
Next: वरिष्ठ नागरिकों ने किराएदार सत्यापन प्रक्रिया को सरल करने की मांग उठाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.