Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटनाग्रस्त; 36 की मौत, 27 घायल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में दर्दनाक हादसा: बस दुर्घटनाग्रस्त; 36 की मौत, 27 घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता राशि, पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के सीएम ने दिए निर्देश


अल्मोड़ा।
उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जनपद में सोमवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। अल्मोड़ा के मर्चुला के पास एक बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी रही। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के मर्चुला इलाके के पास सोमवार सुबह करीब 08 बजे नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही यात्रियों से भरी बस संख्या यूके12 पीए 0061 खाई में गिर गई। बस में 63 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अल्मोड़ा, नैनीताल की पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। खबर लिखे जाने तक हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार बस जैसे ही बस मर्चुला के पास पहुंची तो सारड बैंड कूपी के पास खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बस से छिटककर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया।

 

बस में सवार 28 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 08 यात्रियों की मौत रामनगर चिकित्सालय में हुई। जबकि 27 लोग घायल हैं जिनमें 03 को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया तथा 12 अन्य घायलों को अन्यत्र रेफर किया गया है, वहीं 12 घायल रामनगर चिकित्सालय में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि बस 42 सीटर थी। प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण ओवरलोडिंग माना जा रहा है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से चलाने के निर्देश संबंधितों को दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर दुःख जताया। सीएम ने जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। दुर्घटना मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4 – 4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं। अल्मोड़ा हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत देशभर के नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरस्वती विहार में चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश
Next: पुरानी पेंशन बहाली को सचिवालय पर गरजे कर्मचारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.