Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के ससुरालियों से की मारपीट
  • ऊधम सिंह नगर

प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के ससुरालियों से की मारपीट

AltnewsUttarakhand 04/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने उसके ससुरालियों से जमकर मारपीट की। मारपीट में बेटी का पति सहित सास और ननद घायल हो गईं। मामलें में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शक्तिफार्म के गांव तिलियापुर निवासी करन कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद ने बताया कि एक साल पहले उसने पड़ोस में रहने वाली पलक देवी पुत्री सुनील चौहान से प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के बाद से ही उसके ससुराली उससे रंजिश रखने लगे। रंजिश के चलते उन्होंने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि एक नवंबर की दोपहर गांव के ध्रुव चौहान, सुरेंद्र चौहान, विक्की, रिक्की, गौरी शंकर, रवि चौहान, संजय चौहान, पंकज चौहान, वीरेंद्र चौहान, अमन चौहान और चंद्र देवी धमकी देते हुए उसके घर में घुसे और उसकी मां चनवा देवी और बहन रेखा कुमारी को लाठी-डंडों से पीटा। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। दो नवंबर को फिर उससे और उसकी दूसरी बहन प्रीति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। आरोप लगाया कि आरोपी उसके माता-पिता को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं, जिससे परिवार काफी डरा हुआ है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाबा केदार की डोली पहुंचने पर भजन संध्या
Next: वाहन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, बत्ती गुल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.