Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेत देखने गए युवक पर भालू ने बोला हमला, गंभीर घायल
  • ऊधम सिंह नगर

खेत देखने गए युवक पर भालू ने बोला हमला, गंभीर घायल

AltnewsUttarakhand 07/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर 108 से उसे उप जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका खटीमा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर गुरुवार को दक्षिणी जौलासाल रेंजर घायल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। टुकड़ी नानकमत्ता निवासी 43 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह बुधवार देर शाम जंगल किनारे अपने गन्ने के खेत देखने गया था। अचानक झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसने भालू से काफी देर तक खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन भालू ने जबड़े से पकड़ उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी और पैर का मांस नोच ले गया। किसी तरह भालू से बचने के बाद उसने घर पर फोन किया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घायल अमरजीत को 108 से उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इमरजेंसी डॉक्टर सिमरजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना देर रात वन विभाग को दी, जिस पर टीम घायल के घर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को खटीमा ले जाया जा चुका था। गुरुवार को दक्षिणी जौलासाल रेंज अधिकारी महेश चंद्र जोशी निजी अस्पताल में भर्ती घायल को देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वन अधिनियम के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जा रही है और घायल का उचित इलाज किया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग के भजन सिंह देव, मंत्री सिंह, अनुज मिश्रा मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और पिथौरागढ़ की जीत
Next: कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.