Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रुड़की में फाइनेंसर की तीन गोली लगने से मौत
  • हरिद्वार

रुड़की में फाइनेंसर की तीन गोली लगने से मौत

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  शहर में फाइनेंसर की संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात तीन गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो लाइसेंसी पिस्टल भी घटनास्थल से बरामद की है। जबकि फाइनेंसर के साथी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गांव लिब्बरहेड़ी कोतवाली मंगलौर के मूल निवासी विवेक दास शर्मा आजाद नगर में किराए पर रहते थे। उनका एक साथी साउथ सिविल लाइन में रहता है। बीती देर रात को दोनों साथी पार्टी कर रहे थे। तभी तीन गोली लगने से फाइनेंसर विवेक दत्त शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि फाइनेंसर के सिर में एक गोली लगी है और दो अन्य शरीर पर लगी हैं। जिसके बाद पुलिस ने फाइनेंसर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने 32 बोर के तीन खोखे और दो लाइसेंसी पिस्टल भी घटना स्थल से बरामद की है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फाइनेंसर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक फाइनेंसर के साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने 32 बोर के खोखे और दो लाइसेंसी पिस्टल भी मौके से बरामद की है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को दिनदहाड़े लूटा
Next: जमीन पर बने टीन शेड को तोड़कर सामान चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.