Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • एनसीसी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

एनसीसी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 08/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने एनसीसी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्रों ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर एनसीसी प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य बंद करा दिया। डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों ने एनसीसी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और महाविद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को छात्र शिक्षण कार्य के लिए कॉलेज में एनसीसी प्रभारी के पास गए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने छात्र देवेश दिवाकर के साथ अभद्रता कर दी। इससे छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने लगभग एक बजे कॉलेज में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य बंद करा दिया। करीब दो बजे तक कॉलेज बंद रहा। इसके बाद प्राचार्य डॉ़ सर्वजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को समझा कर मामले को शांत करा दिया। धरना-प्रदर्शन में छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव सचिन वर्मा, अनमोल त्रिपाठी, रोमेश कुमार, देवेश दिवाकर, अनुभव पाल, नागेन्द्र गंगवार, सागर अरोरा, एरम, रितांक्षी छावड़ा, शिवानी शर्मा, गुलशन फिदा, हिमानी जोशी, साक्षी गोस्वामी आदि शामिल रहे।
एनसीसी प्रभारी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने डिग्री कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया है। छात्र-छात्राओं को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया है।    -डॉ़ सर्वजीत सिंह, प्राचार्य एसबीएस डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने मुठभेड़ में बरेली के दो चेन स्नैचर दबोचे
Next: पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी ग्रीन हिल्स स्वच्छता यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.