Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • 105 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

105 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। पुलिस की एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मुरादाबाद से लाकर रुद्रपुर में नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले आरोपी को शनिवार रात ब्लॉक रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तीन प्रकार के 105 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एएनटीएफ क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को ब्लॉक रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जोकि टीम को देख भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विक्की पुत्र प्रेमचंद गोयल निवासी मूल इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर हाल ग्रीन पार्क थाना बिलासपुर रामपुर यूपी बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से पुलिस को दो डिब्बे में रखे तीन प्रकार के कुल 105 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। वहीं नशा करने के लिए इंजेक्शन बेचता है। यह इंजेक्शन नौ नवंबर को मुरादाबाद ढिंगरपुर निवासी एक युवक से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर की मारपीट
Next: ऊर्जा निगम में नहीं सुलझ रहा प्रमोशन विवाद, प्रमोशन को लेकर जेई और एई संवर्ग आमने सामने

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.