Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर मुकदमा
  • देहरादून

मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच करने वाले बेरोजगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। बेरोजगारों को हाथीबड़कला में बैरियर पर रोका गया तो उन्होंने वहां तांडव मचाया था। आरोपियों पर बिना अनुमति एक राय होकर समझाने के बावजूद कूच करने, रोकने पर पुलिस कर्मचारियों से धक्का मुक्की करने, अपराधिक बल का प्रयोग कर मार्ग बाधित कर आम जन को प्रभावित करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की धाराएं जोड़ी गई हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि डालनवाला कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षण गुमान सिंह ओर से केस दर्ज किया गया है। कूच गांधी पार्क से शुरू होकर हाथीबड़कला में लगाए गए बैरियर तक गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के उपाध्यक्ष राम कंडवाल कर रहे थे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसमें बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और एम्बुलेंस फंसी रहीं। पुलिस के समझाने के प्रयासों के बावजूद राम कंडवाल और उनके साथी मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने पर अड़े रहे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी बैरियर पर चढ़े और सरकारी वाहन को पत्थर मारकर तोड़ दिया। राम कंडवाल, टिहरी सीट पर सांसद प्रत्याशी रहे बॉबी पंवार समेत 25 नामजद और 50-60 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर बीएनएस की धारा 191(2), 190, 126, 121, 132 BNS और 2/3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुकदमें शामिल अज्ञात आरोपियों की पहचान पुलिस की ओर से कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए की जाएगी।

इन्हें बनाया गया है मुकदमे में आरोपी
राम कंडवाल निवासी वार्ड नंबर 17, मानपुर, कोटद्वार। बॉबी पंवार निवासी दलरोटा, लाखामंडल, चकराता। अखिल तोमर निवासी कोठा तरला, चकराता। पीयूष जोशी निवासी रामा भवन, भवाली, नैनीताल(आरएनएस)।  विशाल चौहान निवासी कोटाशी लामू, चकराता। सुरेश सिंह निवासी डोब, हिंडोलाखाल, नितिन निवासी किंकरेट, मसूरी। भूपेन्द्र कोरंगा निवासी लिथि, कपकोट, बागेश्वर, जयपाल चौहान निवासी लत्यूर, बिरनाड, त्यूणी। विनोद चौहान निवाीस दलरौथा, लाखामंडल, चकराता। मोहित निवासी माणकपुर, झबरेड़ा, हरिद्वार, नीरज तिवारी निवासी गवीनगर, लोहाघाट, चंपावत, कुसुम लता बौड़ाई, सचिन पुरोहित, संजय सिंह, अरविंद पंवार, दिव्य चौहान, डिम्पल नेगी, वीरेंद्र चिरवान, रेनू, प्रियांशी, बिट्टू वर्मा, पूनम कैन्तूरा, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह और 50-60 अज्ञात महिलाएं और पुरुष हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बंद हो गई जायडस कंपनी के ठेका कर्मियों ने वेतन मांगा
Next: नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग बैरियर तोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.