Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बंद हो गई जायडस कंपनी के ठेका कर्मियों ने वेतन मांगा
  • ऊधम सिंह नगर

बंद हो गई जायडस कंपनी के ठेका कर्मियों ने वेतन मांगा

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रेड यूनियन एक्टू से संबद्ध ज़ायडस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने रविवार को मंडी में आमसभा कर बंद हो गई जायडस कंपनी के ठेका कर्मियों को वेतन व शेष सभी लाभ देने की मांग की। ट्रेड यूनियन एक्टू से संबद्ध ज़ायडस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने मंडी में आम सभा की। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन की नेता अनीता अन्ना ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से यूनियन के श्रमिक ज़ायडस कंपनी मालिक से अवैध तरीके से बंद की गई कंपनी से कानूनन मिलने वाले लाभों की मांग कर रहे हैं। सरकार कंपनी की बंदी को अवैध मान चुकी है। श्रम विभाग श्रमिकों को कानूनन हक दिलाने में अभी तक विफल रहा है। आरोप लगाया कि श्रम विभाग व कम्पनी मालिक कुछ श्रमिकों को मात्र ग्रेच्युटी का लाभ दिलाकर शेष कानूनी हकों पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं। नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाइकोर्ट में श्रमिकों के लाभ का मामला उठाया था। इस पर हाइकोर्ट ने श्रम विभाग को तीन माह में श्रमिकों का हक दिलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सिर्फ कुछ श्रमिकों को मात्र ग्रेच्युटी का लाभ दिया गया है। एक्टू नेता ललित मटियाली ने कहा कि चार श्रम कोड मजदूरों की न्याय पाने की लड़ाई में रोड़ा बनेंगे, इसलिए चार नए श्रम कोड के खिलाफ लड़ाई को तेज करना होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1.29 लाख की चरस के साथ 02 स्कूटी सवार गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले बेरोजगारों पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.