Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के विकास के लिए कर रहा हूँ निरंतर प्रयास: कैलाश शर्मा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के विकास के लिए कर रहा हूँ निरंतर प्रयास: कैलाश शर्मा

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सोमवार को एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कहना है कि वह बार-बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हर समस्या का समाधान करने की कोशिश में लगे हैं। वार्ता में उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बताया कि उनके निवेदन पर मुख्यमंत्री ने रानीधारा सड़क में नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने को 2.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। पौधार- बेतालेश्वर-स्यालीधार मोटर मार्ग के लिए 2.52 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं। एनटीडी के पास पुराने लकड़ी टाल वाले स्थान पर पार्किंग बनाने के लिए डीपीआर बनाने के आदेश जारी हो चुके हैं। एमईएस से जीआईसी तक सड़क बनाने की भी योजना है। नगर के लिए लंबे समय से प्रस्तावित सरयू शेराघाट पंपिंग योजना के लिए राज्य स्थापना दिवस पर सीएम ने पेयजल सचिव को योजना की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस योजना के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। शर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में लगभग 16 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है, परंतु अभी भी कुछ क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरयू शेराघाट पंपिंग योजना के बन जाने से अल्मोड़ा नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो जाएगा तथा वर्षों तक पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओ के समाधान के लिए अग्रसर है। यहाँ पत्रकार वार्ता में शर्मा के साथ जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 लाख न लौटाने पर स्टोन क्रशर मालिक पर केस
Next: अल्मोड़ा: व्यावसायिक वाहन चालकों को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.