Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: व्यावसायिक वाहन चालकों को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: व्यावसायिक वाहन चालकों को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 11/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के व्यावसायिक वाहन चालकों एवं रोडवेज के चालकों को आईटीबीपी अल्मोड़ा कैंप के मोटर ड्राइविंग स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम से चालकों में कार्य के प्रति अनुशासन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि 15 से 20 चालकों का एक बैच बनाया जाएगा तथा एक बैच को 3 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पर होने वाले व्यय को जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को कहा कि वे जल्द से जल्द अपनी यूनियन के चालकों का विवरण प्रस्तुत करें जिससे जल्द ही उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा सके। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों से यह भी कहा कि सभी चालकों एवं परिचालकों का एक ड्रेस कोड भी बनाया जाए, जिससे उनकी पहचान सार्वजनिक रहे। बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहे तथा जो भी चालक नियमों का उल्लंघन करता है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन की कार्रवाई जितनी ज्यादा होगी दुर्घटना के मामलों में उतनी ही कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव को कतई बर्दाश्त न किया जाए बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यावसायिक वाहनों में अनिवार्य रूप से आपातकालीन नंबर चस्पा रहें तथा सभी वाहनों में फर्स्ट एड किट भी अनिवार्य हो। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, एआरएम रोडवेज विजय तिवारी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तिलारा समेत अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के विकास के लिए कर रहा हूँ निरंतर प्रयास: कैलाश शर्मा
Next: डीएम एसएसपी ने बुलेट पर सवार होकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.